प्राचार्या की कलम से
दो शब्द
प्रिय छात्राओं !
माता प्यारी राजदेव महाविद्यालय‚सादात गाजीपुर में आपका स्वागत है
पूर्वांचल के बरूइन ग्रामांचल का एक मात्र महिला महाविद्यालय आपकी सुरक्षा,
प्रगति, उन्नति एवं विकास के लिए कटिबद्ध हैं | हमारा हर सम्भव प्रयास रहेगा कि
हमारी छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो और वह अपने गुरु का मस्तक गर्व से उन्नत
करती रहें |
अभिवावकों से अनुरोध हैं, की अपनी बच्चियों कों हमें सुपुर्द कर निश्चिन्त हों
जाये आपकी चिंता अब हमारी हैं | एक माली की भाँती हमें उन्हें संस्कारो के नीर
से सींचकर पल्लवित एवं पुष्पित करना हैं तथा एक सुसंस्कृत एवं शिक्षित नारी का
रूप देना है क्योंकि वास्तव में उसकी ही आवश्यकता हैं |
समुच्चय, सर्वागीणता, सहजता, सकारात्मकता, समर्पण, सेवा और संस्कार ही हमारा
परम ध्येय है जो शिक्षा की अंतरंग परिभाषाओं में आता है |
